भारत, अमेरिका के बीच व्यापारिक सौदे में आएगी तेजी : गोयल

                                                   


नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने बड़े व्यापारिक सौदे को लेकर वार्ता में तेजी लाने का फैसला किया है। गोयल ने कहा कि भारत जल्द ही अमेरिका के साथ सीमित करार का पहला चरण पूरा करेगा और जल्द ही अमेरिका के बड़े व्यापारिक सौदे की तरफ कदम बढ़ाए जा सकते हैं।


गोयल ने कहा, "अमेरिका के साथ हम अधिक बड़े सौदे कर कसते हैं और जल्द कर सकते हैं, क्योंकि दोनों सच्चे लोकतंत्र और पारदर्शी हैं। इस आधार पर दोनों देशों ने तीव्र गति से साझेदारी करने का फैसला किया है।"


सीआईआई और यूएसआईबीसी द्वारा आयोजित यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल में गोयल ने कहा, "जो कुछ भी सौदे होंगे वे लाभकारी होंगे और भारत की ओर से अमेरिका को भी एक ऐसी पेशकश की जाएगी जिससे वह इन्कार नहीं कर पाएगा।"