यूटिलिटी डेस्क. साल 2020 में देश में 9.2 फीसदी सैलरी बढ़ने की संभावना है। यह ग्रोथ एशिया में सबसे ज्यादा होगी। कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फोरकास्ट रिपोर्ट में यह बात सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार महंगाई से एडजस्ट करने के बाद सैलरी में असल में सिर्फ 5 फीसदी वृद्धि रहने की उम्मीद है। पिछले साल 10 फीसदी वृद्धि हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 2020 में 4.9 फीसदी की दर से सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट के लिए 130 से अधिक देशों में 25,000 संगठनों के 2 करोड़ से अधिक जॉब होल्डर के आधार पर डेटाबेस तैयार किया गया है।
ग्लोबल सैलरी ग्रोथ 4.9 फीसदी का अनुमान
रिपोर्ट के अनुसार 2020 में दुनियाभर में सैलरी की ग्रोथ रेट 4.9 फीसदी के करीब रहने का अनुमान है, लेकिन महंगाई का अनुमान करीब 2.8 फीसदी है, ऐसे में वास्तविक वेतन वृद्धि 2.1 फीसदी रहने का अनुमान है। एशिया में सर्वाधिक रीयल वेज (वास्तविक मजदूरी) ग्रोथ यानी वास्तविक वेतन वृद्धि 5.3 फीसदी रहने का अनुमान है। रीयज वेज (वास्तविक मजदूरी) सैलरी 3.1 फीसदी और महंगाई दर 2.2 फीसदी रहने का अनुमान है।
जापान में होगी सबसे कम सैलरी ग्रोथ
एशिया के अन्य देशों की बात करें तो इंडोनेशिया में 8.1, चीन में 6, मलेशिया में 5 और कोरिया में 4.1 फीसदी वृद्धि हो सकती है। सबसे कम सैलरी ग्रोथ जापान में होगी जो महज 2 फीसदी है। वहीं ताईवान में 3.9 फीसदी ग्रोथ रहने की संभावना है।